फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

लकी ड्रा का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
गोसाईगंज। थाना गोसाईगंज व एसओजी ने लकी ड्रा का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी गोसाईगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति को झांसा देकर उनका खाता खुलवाकर उसमें फ्रॉड किए हुए रुपए डालकर निकाल रहे थे। पुलिस के अनुसार रैकेट के तार दिल्ली तक जुड़े हुए, आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आलोक दुबे ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने लकी ड्रा का झांसा देकर उनसे धोखधड़ी करते हुए ऑनलाइन खाता खुलवाया व उनका एटीएम हासिल किया। इसके बाद वह उसमें लाखों रुपए डलवाकर निकाल रहे थे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र व एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा की टीम आरोपियों के बारे में पता लगाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल से जानकारी होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आलोक पाठक निवासी थाना पूराकलन्दर, नवीन दूबे निवासी मल्हौर थाना चिनहट लखनऊ व रियाजुद्दीन निवासी यमुना विहार कालोनी थाना चिनहट जनपद लखनऊ के रूप में हुई। इनके पास से 55 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक भी बरामद हुई। बताया कि यह एक अंतरराज्यीय रैकेट है, इसके तार दिल्ली तक जुड़े हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed