फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   country development possible through ram temple construction

‘भव्य राम मंदिर निर्माण से ही देश का विकास’

Sun, 30 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
country  development possible through ram temple construction
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजन में तुलसी स्मारक भवन में आयोजित  ‘हक के साथ आओ-अयोध्या विवाद सुलझाओ’ सम्मेलन में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के लोग जुटे।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी मंदिर से रामलला की चौखट तक मुस्लिमों ने राम हमारे नबी हैं, कुरान वाले आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे का नारा बुलंद किया तो सम्मेलन में कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से ही देश का विकास संभव है। 
विज्ञापन


सम्मेलन से पूर्व मुस्लिमों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पहुंच दर्शन किया, परिक्रमा के बाद पुजारी राजूदास से चंदन लगवाया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में राम हमारे नबी हैं, कुरान वाले आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमान वाले आएंगे राम मंदिर बनाएंगे के नारे लगाते राम जन्मभूमि की ओर बढे़। शाम लगभग पौने पांच बजे पहुंचने के बावजूद कार्यक्रम न होने की बात कहते हुए दर्शन नहीं किया।

अमावां मंदिर बैरियर पर प्रशासनिक अफसरों को रामलला को पुष्प अर्पित कर सौंपा। यहां से वापस सम्मेलन स्थल पहुंचे। यहां मुस्लिमों ने कहा कि आज रामलला जहां विराजमान हैं।

हीं उनका जन्मस्थान है, जिसको हाईकोर्ट के तीनों जजों ने स्वीकारा है। मस्जिद खुदा की इबादतगाह होती है किसी व्यक्ति का घर नहीं। हिंदू मुस्लिम भाईचारे को कौमी एकता व धर्म के दलाल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

कोर्ट ने भी आपसी सुलह की बात कही है। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से ही देश का विकास है। इसके पूर्व लोगों ने मणिपर्वत कब्रिस्तान स्थित बाबरी मस्जिद के मुद्दई मरहूम मो. हाशिम अंसारी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


सम्मेलन में आल इंडिया शिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद आगा, आल इंडिया सुन्नी सीरत काउंसिल के ख्वाजा रूमी, शिया मंच के मेंहदी आगा जाफरी, राज मिर्जा, सैय्यद हसन कैसर, हिंद ताजिएदार सेवक संघ के हरीश चंद भानू, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के महीर रजध्वज, मंच के इस्लाम अब्बास, राजा रईस खान, बब्लू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed