{"_id":"6a8f32732b2ef91df40b790e","slug":"snake-spotted-at-the-ghat-soldier-carries-out-rescue-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-157341-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: घाट पर दिखा सांप जवान ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: घाट पर दिखा सांप जवान ने किया रेस्क्यू
Thu, 27 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रावण मेला ड्यूटी के दौरान सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात 10वीं वाहिनी पीएसी के जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सरयू आरती के दौरान कच्चा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जहरीला सांप दिखाई देने की सूचना मिली। इससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी। ड्यूटी पर तैनात डी दल के आरक्षी जगत पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। बताया गया कि सर्प रसेल वाइपर जैसा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन