{"_id":"6a8f31e6ebbe19c4ce0dd7dd","slug":"youth-beaten-up-over-cart-dispute-fir-lodged-against-two-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157350-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ठेला लगाने के विवाद में युवक की पिटाई, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ठेला लगाने के विवाद में युवक की पिटाई, दो पर प्राथमिकी
Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित आलोक ने पुलिस को बताया कि वह अमरगंज बाजार में नारियल की दुकान लगाने आया था। जिस जगह वह दुकान लगाता था, वहां मोहनलाल ने पहले ही दुकान लगा ली थी। जब आलोक ने उस स्थान पर दुकान लगाने का प्रयास किया, तो मोहनलाल और सोहनलाल ने गाली-गलौज की। उन्होंने आलोक को पीटा और बट्टा व चाकू से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन