फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona wards started being reserved on CHC as well

Ayodhya News: सीएचसी पर भी आरक्षित होने लगे कोरोना वार्ड

Sat, 24 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona wards started being reserved on CHC as well
नहीं थमी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही फोटो-95 - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिलास्तरीय अस्पतालों के साथ ही ग्रामीणांचल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। साथ ही हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि समेत भीड़भाड़ वाले इलाके में भी कोरोना सैंपलिंग शुरू हो गई है। शनिवार को सीएमओ ने जूम मीटिंग के जरिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चीन समेत अन्य देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिले में भी इससे बचाव की कवायद शुरू हुई है। शनिवार को अमर उजाला टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया तो अधिकांश में तैयारियां होतीं दिखीं।
विज्ञापन

सोहावल सीएचसी में अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 10 बेड का वार्ड कोरोना के लिए बनाया गया है। इस पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। आशाएं गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीएचसी पूरा बाजार में अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि 10 बेड का आईसीयू कोविड वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी मया बाजार के अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव ने बताया कि पूर्व में गठित निगरानी समितियों को बुलाकर क्रियाशील कर दिया गया है। विदेशों से आने वाले व्यक्तियों के निगरानी करने और लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट को बढ़ा दिया गया है।
तारुन सीएचसी भी कोरोना से निपटने की तैयारी दिखी। अधीक्षक डॉ. रोहित चौधरी ने बताया कि छह बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी में आक्सीजन का इंतजाम है। उपचार करने के लिए दवाएं उपलब्ध हैं। सीएचसी हैरिंग्टनगंज में शनिवार को दोपहर में 2:10 बजे आयुष के डॉक्टर अजय गुप्ता बाहर कुर्सी लगाए मरीज देखते मिले। फार्मासिस्ट टीएन मौर्य अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। कोविड कक्ष में ताला जड़ा हुआ था। पूरे स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करता नहीं दिखाई पड़ा।
सीएचसी खंडासा में कोरोना से निपटने की कोई तैयारी नहीं दिखाई पड़ी। कोरोना के लिए कोई अलग से वार्ड भी नहीं स्थापित किया गया है। हालांकि अधीक्षक आनंद सिन्हा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरोना से निपटने की तैयारियां की जा रहीं है। कोरोना से संबंधित अधिकांश दवायें चिकित्सालय में मौजूद हैं। सभी प्रकार की जांच की व्यवस्था व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद हैं।

26 हजार एंटीजन व आरटीपीसीआर किट मौजूद
-सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर शिफ्टवार नमूना लेने का इंतजाम किया गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी अपने स्तर से सीएचसी अधीक्षकों को निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि जांच के लिए 13 हजार एंटीजन व 13 हजार आरटीपीसीआर किट मौजूद है। अन्य की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed