फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   corona

उत्साह के बीच स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोरोना से बचाने वाला टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona
सीन एक : 11:07 बजे महिला अस्पताल में शुरू हुआ टीकाकरण फोटो-29 - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 से बचाव के लिए बनाई गई वैक्सीन के उद्घाटन के बाद जिले में उत्साह के बीच टीकाकरण का काम शुरू हुआ। जिले में छह केंद्रों पर छह सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाए जाने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 399 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीके की पहली खुराक ली। टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि टीका लगवा हुए कोरोना से सुरक्षित, सभी को लगवाना चाहिए कोरोना का टीका। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षित टीकाकरण किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के छह केंद्रों क्रमश: जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सीएचसी मया बाजार व सीएचसी रुदौली पर कोरोना से बचाव के लिए लगने वाले टीके की पहली खुराक स्वास्थ्यकर्मियों की दी गई। जिला महिला चिकित्सालय में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एलईडी वैन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण व टीकाकरण के उद्घाटन के बाद जिले में टीकाकरण का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने वैक्सीनेशन कार्यों को देखा और निगरानी कक्ष में टीकाकरण के बाद भेजे गए कर्मियों से बात की। उन्होंने टीकाकरण के दौरान व उसके उपरांत भी कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी उपायों का पालन करते रहने की अपील की। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने बताया कि यह सुरक्षित वैक्सीन है। टीकाकरण चरणबद्व ढंग से शुरू किया जा रहा है, जिसका पंजीकरण भी किया जा रहा है। जिन कर्मियों का आज टीकाकरण हो रहा है, उन्हें द्वितीय चरण का टीका 15 फरवरी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने अपील की कि अफवाहों से सावधान रहें। यह पूर्ण रूप से वैज्ञानिक एवं सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद हमें पांच सावधानियां बरतनी होगी। इन्हें व्यवहारों में टीकाकरण के बाद भी अमल करना होगा। जिसमेे मॉस्क को सही ढंग से पहनें, हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोएं, सैनिटाइजर कजा प्रयोग करें, आपस में उचित दूरी बनायें रखें, लक्षण दिखने पर खुद को दूसरे से अलग करें और परीक्षण कराएं। महिला अस्पताल में उद्घाटन के बाद डीएम अनुज कुमार झा ने जिला पुरूष चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ स्वाशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दर्शननगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार पर चल रहे टीकाकरण कार्यों का जायजा लिया। निगरानी कक्ष में टीकाकरण के उपरांत रखे गए व्यक्तियों से वार्ता किया।
जिले के छह केंद्रों पर टीकाकरण के लिए छह सौ स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया था। इनमें सभी केंद्रों पर मिलाकर 399 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। शेष या तो अनुपस्थित रहे अथवा बुखार व अन्य समस्याओं से पीड़ित रहे। टीकाकरण को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में रहा। यहां सर्वाधिक 87 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया। इसके बाद राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में 86, जिला अस्पताल में 62, जिला महिला अस्पताल में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में 59 व सबसे कम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मयाबाजार में सिर्फ 38 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें सभी स्थानों पर सुचारू रूप से टीकाकरण सायंकाल तक चला। सिर्फ राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में टीकाकरण के बाद निगरानी कक्ष में गए स्टाफ नर्स अजय कुमार को हल्का चक्कर आने लगा, जो कि थोड़ी देर में ही सामान्य हो गया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया, जिसकी हालत अब सामान्य है। इसकी पुष्टि प्रबंधक शिशिर कुमार ने भी किया।
केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों से मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूची में कागजातों का मिलान करके सत्यापन किया। इसके बाद उन्हें प्रतीक्षा कक्ष में बैठा दिया गया, जहां उनका विवरण पोर्टल पर ऑनलाइन फीड किया गया। पोर्टल पर सत्यापन के उपरांत उन्हें टीकाकरण कक्ष में भेजा गया, जहां मौजूद वैक्सीनेटर ने उन्हें टीके की खुराक दी। इसके बाद जरूरी बातों से उन्हें अवगत कराते हुए निगरानी कक्ष में भेजा गया। आधा घंटा तक निगरानी कक्ष में बैठने के बाद किसी तरह की दिक्कत न होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
जिला महिला चिकित्सालय में सुबह करीब 10:30 बजे मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पहुंचे। एलईडी वैन पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद 11:07 बजे अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में पहुंचे, जहां सुमन श्रीवास्तव को टीका की खुराक दिलवाकर टीकाकरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद निगरानी कक्ष में जाकर टीका लगवाए लोगों का हालचाल लिया।
जिला अस्पताल में एनेस्थेसिस्ट डॉ सुरेश पटारिया ने सुबह करीब 10:30 बजे प्रमुख अधीक्षक आदि की मौजूदगी में पहला टीका लगवाया। करीब 11:25 बजे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह ने यहां पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान छह लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी, जो निगरानी कक्ष में बैठे मिले।
राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में सुबह 10:30 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया। कागजात सत्यापन आदि के बाद सीएमएस डॉ सीबी द्विवेदी की मौजूदगी में एनेस्थेसिस्ट डॉ वेदप्रकाश को कोरोना टीके की पहली डोज देकर टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। मौजूद लोगों ने टीका लगने के बाद उनका उत्साहवर्धन किया। आधे घंटे की निगरानी के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई तो टीकाकरण स्थल से वह रवाना हुए।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भी करीब 10:30 से ही टीकाकरण की शुरुआत की गई। प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय कुमार ने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीके की पहली खुराक लेकर टीकाकरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद सीएमएस डॉ अरविंद सिंह ने टीका लगवाया। दोनों लोगों ने निगरानी कक्ष से निकलकर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
सीन पांच : सीएचसी रुदौली में 10:45 बजे शुरू हुआ टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में पहला टीका स्वास्थ्यकर्मी अनिल कुमार को 10:45 बजे लगाया गया। इसके बाद 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ आलम व स्टाफ की इमरजेंसी टीम उपस्थित रही। किसी प्रकार की दिक्कत न होने पर अनिल को जाने दिया गया। कोविन एप्प पर लोड करने में सर्वर डाउन होने से समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान बीईओ रुदौली यज्ञ नारायण वर्मा, अधीक्षक पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सुबह 11 बजे सीएचसी मया बाजार में स्टाफ नर्स नीलम यादव को पहला टीका लगाया गया। टीका लगने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने करतल ध्वनि से नीलम यादव का स्वागत किया। अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं, लगभग दो बजे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह ने सीएचसी मयाबाजार पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया और अधीक्षक सहित वैक्सीन लगा रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

अयोध्या। कोविड-19 वैक्सीन को लगवाने के बाद सभी केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी काफी उत्साहित नजर आए। वैक्सीन को लेकर फैलाई गई भ्रांतियों से बचते हुए सभी से इसे लगवाने की अपील किया। वैक्सीन लगवाने आए डॉक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों तक में खासा उत्साह नजर आया। वैक्सीन लगवाने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में कोरोना योद्धाओं ने इसे ऐतितहासिक एवं स्वर्णिम पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed