{"_id":"5f58fcc08ebc3e36bc26ac3c","slug":"cms-ayodhya-faizabad-news-lko539312094","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राजकीय श्रीराम चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पर हुए हमले में हमलावरों की गिरफ्तारी अभी तक न होने से नाराज पीएमएस संघ के चिकित्सकों ने बुधवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। तीन दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्रीराम चिकित्सालय के फिजीशियन एवं पूर्व सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पर बीते 29 अगस्त को कोतवाली नगर के रीडगंज ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने हमला किया था। जिसमें उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था और डॉक्टर बाल-बाल बच गए थे। डॉक्टर की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन हमलावरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही। इस पर पीएमएस संघ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिन पूर्व अल्टीमेटम दिया था।
बुधवार को पीएमएस संघ अध्यक्ष डॉ रामकिशोर व सचिव डॉ विपिन वर्मा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में बैठक करके चिकित्सकों ने विरोध जताया एवं बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ रामकिशोर ने कहा कि चिकित्सक पर हुए हमले के मामले में पुलिस की ओर से शिथिलता बरती जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक हमलावरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है, जबकि सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा के प्रति संकल्पित होने के दावे कर रही है। कहा कि तीन दिन के भीतर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बैठक कर अगले आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान डॉ रजत चौरसिया, डॉ एके सिंहा, डॉ जीसी पाठक, डॉ आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।