फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Caused by the student's home, hanging out with friends

दोस्तों के घर से निकलते ही छात्रा ने लगाई फांसी

Sun, 06 Sep 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिन्हें निकलते देख कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ के लिए रोका तो किशोरी ने दोस्त बता उन्हें जाने दिया। थोड़ी देर बाद पड़ोस की एक महिला युवकों के बारे में पूछने गई तो जंगले से देखा किशोरी का शव लटक रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज मुंबई में नौकरी करने वाले पिता को सूचना दी है। अपने 13 वर्षीय पुत्र के साथ मायके आई मां भी देर शाम घर पहुंच गई। मौके पर एसपी सिटी ने भी जांच की।
विज्ञापन


भगवाभीट गांव निवासी बालकराम मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रेखा, कक्षा 11 में पढ़ने वाली पुत्री रूपम उर्फ प्रियंका व कक्षा 9 में पढ़ रहा छोटा पुत्र ऋषभ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रेखा अपने पुत्र ऋषभ को लेकर दर्शननगर स्थित सरेठी गांव मायके आई थी। यहां उसके पिता की तबियत खराब थी। इस दौरान घर पर अकेली रूपम से मिलने अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दो लड़के बाइक से आए।

आधा घंटे बाद बाहर निकले तो थोड़ी दूर पर ताश खेल रहे गांव के कुछ युवकों ने घेर लिया। कहां से कौन हो? की पूछताछ शुरू होते ही लड़की बाहर आई और लड़कों को अपना दोस्त बता जाने के लिए कहा।

इसके बाद रूपम ने घर के अंदर जाकर सांकल बंद कर ली। आधे घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले एक पूर्व प्रधान की पुत्री रूपम के घर पूछने गई कि कौन लड़के आए थे।

मगर उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मुख्य दरवाजे से अंदर जा कर जंगले से देखा तो रूपम का शव खपरैल मकान की धरन में साड़ी के फंदे से लटका था। उसने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि पेंट की बड़ी प्लास्टिक बाल्टी के सहारे साड़ी का फंदा बना किशोरी ने आत्महत्या की है। इसके पहले उसके घर से दो लड़के निकले थे।

जिन्हें ताश खेल रहे कुछ लोगों ने रोका तो लड़की ने ही दोस्त बताकर उन्हें जाने दिया। मामले की जांच की जा रही है। लड़की मां रेखा देवी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

 मौके पर एसपी सिटी भी पहुंच गए। भगवाभीट के ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव ने बताया कि दो लड़के बाइक से आए थे, आधे घंटे बाद निकले। लड़की बेहद सुशील और सज्जन थी। पढ़ाई में भी कुशाग्र थी।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि जांच में मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि पापा आपको और कष्ट नहीं देना चाहती हूं, पापा मुझे माफ करना..।


सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर नहीं है, मगर उसके भाई ऋषभ ने राइटिंग पहचानी है। मामला पूरी तरह आत्महत्या का है, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed