फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Broken electric wire, two kids swell

टूटा बिजली का तार, दो बच्चियां झुलसीं

Sun, 28 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Broken electric wire, two kids swell
महबूबगंज में बिजली का तार टूटकर गिरने से झुलसी बहनें। - फोटो : FAIZABAD
महबूबगंज। विद्युत उपकेंद्र बाकरगंज के महबूबगंज कस्बा अंतर्गत एक बस्ती में रविवार सुबह करीब 11 बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो मासूम बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों का मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बाकरगंज के महबूबगंज कस्बा अंतर्गत अनुसूचित जाति की बस्ती में रविवार सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया, उस समय विद्युत आपूर्ति चल रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान तार गली में खेल रहीं सुनैना (3) पुत्री मनोज कुमार के ऊपर गिरा, और वह करंट की चपेट में आ गई। उसे तड़पता देख बड़ी बहन नेहा (10) जब उसे बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चियों को तड़पते देख वहीं मौजूद पंकज वर्मा ने बांस के सहारे दोनों को तार से किसी तरह अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियां बेहोश हो चुकीं थीं। परिवारीजन उसे एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

मोहल्लावासी सोमवारी देवी ने बताया कि इसके पूर्व भी यह तार तीन बार टूट कर गिर चुका है, पिछली बार हमारी गाय तार के चपेट में आकर घायल हो गई थी।
यदि विभाग की नींद उसी समय टूट गई होती तो आज यह घटना न होती। विद्युत उपकेंद्र बाकरगंज के जेई सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बालिकाओं के घायल होने का पता चला है। तार को ठीक कराया जा रहा है ताकि भविष्य में दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed