फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike rider dies due to pickup collision

Ayodhya News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 26 Mar 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Mar 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup collision
बीकापुर (अयोध्या)। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैती कला निवासी राकेश निषाद (25) व अमित निषाद (16) शनिवार देर रात बाइक से जा रहा था। चौरे बाजार हैदरागंज मार्ग पर जजवारा गांव के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक युवक हेलमेट लगाए था, टक्कर में हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा। जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई। प्रधान अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का परिवार काफी गरीब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed