फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike overturned after colliding with a pile of mud on the roadside, one killed

Ayodhya News: सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी बाइक, एक की मौत

Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike overturned after colliding with a pile of mud on the roadside, one killed
कुमारगंज (अयोध्या)। थाना क्षेत्र के रमेशनगर उधई गांव के पास बुधवार देर रात हाईवे पर रखे मिट्टी के ढेर से टकराकर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हेलमेट लगाने के कारण बाइक चला रहा व्यक्ति बच गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा (26) व उनके चाचा अनंत राम विश्वकर्मा (45) अयोध्या दर्शन कर बाइक से घर जा रहे थे। अयोध्या रायबरेली मार्ग पर उधई गांव के पास सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर रखा है। रात करीब 10 बजे एक गाड़ी की लाइट से बाइक चला रहे विनोद की आंखें चौधियां गईं और वह बाइक समेत मिट्टी के ढेर पर चढ़कर किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में पीछे बैठे अनंतराम विश्वकर्मा के सिर में गंभीर चोट लगीं। हेलमेट पहनने के कारण चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकत्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अनंतराम को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कुमारगंज शिव बालक ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान गई।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव
तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतनपुर के पुराने भट्ठे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। उसके सिर पर हेलमेट लगा था, मोपेड भी बगल पड़ी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान मोहन चौरसिया (35) निवासी रामपुर भगन पुरानी बाजार के रूप में की। वह बाजार में बक्सा बनाने की दुकान करता था। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। परिवार के लोगों ने बताया कि मोहन ससुराल बीकापुर कोतवाली अंतर्गत बिलारी गांव से मोपेड से वापस आ रहा था। चौकी प्रभारी रामपुर भगन अभिनंदन पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ह। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed