फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bhagat Singh inspiration for youth

भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

Thu, 24 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 24 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh inspiration for youth
भगत सिंह को पुष्पांजल‌ि देते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहीद दिवस पर वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की र्गई। नेताओं ने कहा कि ये तीनों वीर सपूत देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की देशभक्ति को अपराध की संज्ञा देकर फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन


कहा जाता है कि मृत्युदंड के लिए 24 मार्च की सुबह तय की गई थी लेकिन किसी बड़े जनाक्रोश की आशंका से डरी हुई अंग्रेज सरकार ने 23 मार्च की रात्रि को ही इन क्रांतिवीरों की जीवनलीला समाप्त कर दी। रात के अंधेरे में ही सतलुज नदी के किनारे इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन


लाहौर षड्यंत्र के मुकदमे में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गई थी। केवल 24 वर्ष की आयु में ही 23 मार्च 1931 की रात में उन्होंने हंसते-हंसते ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया। भगत सिंह युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए। वे देश के समस्त शहीदों के सिरमौर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वीर देश भक्तों को बारंबार नमन कर फैजाबाद कांग्रेस जनों ने शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर वीर सपूतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजाल अहमद मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed