फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

भाजपा का किसान सम्मेलन आज, 5 हजार किसानों को जुटाने का दावा

Sun, 13 Dec 2020 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। किसान सम्मेलन की तैयारी भाजपा ने पूरी कर ली है। 14 दिसंबर को कौशलपुरी स्थित एक लॉन में आयोजित सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह होंगे। इस सम्मेलन में पांच हजार किसानों को जुटाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल के साथ कार्यक्रम की समीक्षा की व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं ने सम्मेलन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने का दावा किया है। रविवार को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह व क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों से कार्यक्रम के तैयारियों के विषय में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

दोनों ने नेताओं ने बताया कि जनपद के सभी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ व शोभा सिंह चौहान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम का जिला संयोजक कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू तथा महानगर संयोजक अरविंद सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि कौशलपुरी के लान में सोमवार को 2 बजे से संगठनात्मक रूप से गठित चार जिलों के मंडल प्रभारियों की बैठक होगी। तीन बजे से किसान सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा में शामिल होंगे।
कहा कि किसान सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किसानों में उत्साह है। कहा कि कृषि बिल पर विपक्ष की गुमराह करने वाली नीतियों का जवाब किसान ही देंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों को किसानों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्षों ने अपने स्तर से बूथ स्तर के पदाधिकारियों से वार्ता करके कार्यक्रम को अंतिम रूप द दिया है। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, शैलेंदर कोरी, विद्याकांत द्विवेदी, एलडीबी चेयरमैन इंद्रभान सिंह, वीरसेन सिंह काका, कमलेश सिंह, परमानंद मिश्रा, राजेश सिंह, रवि शर्मा मौजूद रहे।

कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा चुनौती
कौशलपुरी कॉलोनी में स्थित लॉन में आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में पांच हजार किसानों को जुटाने का ऐलान किया गया है। ऐसी स्थिति में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। इस लॉन के मैदान पर एक साथ पांच हजार लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराकर बैठाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि रविवार को पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि किसान सम्मेलन में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की पूरी तैयारी की गई है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज कराया गया है, कुर्सियां दो-दो फिट की दूरी पर लगेंगी। किसानों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पूर्व मास्क भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed