{"_id":"5fc663868ebc3e9be74e53fa","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5526849155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की अवैध कॉलोनी व निर्माण पर एडीए कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की अवैध कॉलोनी व निर्माण पर एडीए कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर में अवैध कॉलोनियों व भवनों के अवैध निर्माण पर अयोध्या विकास प्राधिकरण शिकंजा कसने की तैयारी में है। प्राधिकरण ने अपने सभी जूनियर इंजीनियर्स को अपने-अपने इलाके के अवैध निर्माण व कॉलोनियों को चिह्निंत करने के निर्देश दे दिए हैं।
इसका पूरा डाटा एकत्रित हो जाने के बाद प्राधिकरण अवैध निर्माण हटाने के साथ अवैध कॉलोनियों पर भी कार्यवाही करेगा। संभावना यह है कि 15 दिसंबर से अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू होगा।
अयोध्या में पिछले दस वर्षों से शहर का स्वरूप बिगड़ गया है। कारण यह है कि यहां पर नियोजित विकास नहीं हो पाया है। मानकों की अनदेखी कर शहर की भूमि को अवैध प्रापर्टी डीलरों ने खूब बेेचा। इससे हर इलाके में समस्याएं ही समस्याएं हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही विकास प्राधिकरण के इलाके में नए भवनों ने नक्शा पास न कराने से लेकर नक्शे के आधार पर मकान को नहीं बनाया है। इससे जगह-जगह पर आए दिन नई समस्याएं हो रही है। साथ ही शहर में अतिक्रमण के चलते कई इलाकों में जाम व अन्य समस्याएं पैदा हो रही हैं।
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इन सब समस्याओं के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर अवैध कॉलोनियां, अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। पूरे विकास प्राधिकरण के इलाके में भवनों व कॉलोनियों को चिह्नित होने के बाद अभियान की शुरुआत होगी।
फल्ड जोन में भी हो सकती बड़ी कार्रवाई
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर सीता झील बनाई जानी है। इसमें अधिकांश एरिया फल्ड जोन में आता है। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना लिए हैं। प्राधिकरण अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान सीता झील की ओर भी चलने की संभावना है।
शासन के निर्देश पर प्राधिकरण के दायरे में आने वाली अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर कार्यवाही होना तय है। इसके लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अभियान का आगाज किया जा सकता है।
सत्य प्रकाश सिंह, सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण