फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Donation for Ram temple gets pace foreign exchange exchange counter will open

राममंदिर के लिए दान देने का सिलसिला तेज, खुलेगा विदेशी मुद्रा एक्सचेंज काउंटर

Mon, 10 Aug 2020 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Donation for Ram temple gets pace foreign exchange exchange counter will open
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राममंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश के रामभक्तों द्वारा दान दिया जा रहा है। इसको ध्यान में रख भारतीय स्टेट बैंक ने अयोध्या में पहला विदेशी मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। इससे भारत के बाहर से आने वाले पर्यटक विदेशी मुद्रा का एक्सचेंज कर सकेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में स्थित एसबीआई शाखा में भी अक्टूबर तक विदेशी मुद्रा काउंटर खोला जाएगा। शाखा प्रबंधक प्रियांशु शर्मा के मुताबिक अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा को लेकर स्टेट बैंक द्वारा विदेशी पर्यटकों के लिए मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोला जाएगा जिसके लिए आरबीआई से अनुमति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अक्टूबर तक इस काउंटर को ओपन कर दिया जाएगा। वहीं बताया कि अयोध्या जनपद में यह पहला काउंटर होगा जिसमें 10 से अधिक मुद्रा को एक्सचेंज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर के लिए दान देने का सिलसिला तेज
राममंदिर निर्माण के लिए दान देने का सिलसिला भी तेज हो गया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने अपने गुरुदेव व भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की स्मृति में सवा लाख का दान घोषित किया। महावीर ट्रस्ट, पटना पहले ही दस करोड़ दान का ऐलान कर चुका है। इसमें दो करोड़ की पहली किस्त ट्रस्ट के खाते में हस्तांतरित कर दी गयी है।

स्वामी रामभद्राचार्य ने भी एक करोड़ 51 लाख के दान का ऐलान किया है। साबरकांठा, गुजरात के वनवासी क्षेत्र के स्वामी शांति गिरि ने भी 51 लाख दान की घोषणा की है। इसी तरह से हरिद्वार की एक संस्था से जुड़े संत ने 25 लाख व हरियाणा के दूसरे संत की ओर से 31 लाख ट्रस्ट के खाते में भेजे जा चुके हैं। उधर रामजन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी व निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेन्द्र दास ने भी ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को एक लाख 21 हजार का चेक भेंट किया। यह चेक महंत श्री दास के शिष्य सुलतानपुर के जरई कला निवासी शिव नायक की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दिया गया।


दानदाताओं को भेजा जाएगा धन्यवाद पत्र
राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि पांच लाख तक का ऑनलाइन भुगतान बैंक में सीधे आ रहा है। एक लाख का दान देने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है। एमआईटी पुणे के छात्रों की ओर से भी राममंदिर निर्माण के लिए 21 करोड़ का दान देने को कहा गया है। अभी तक यह दान नहीं मिला है। श्री राय ने कहा कि संबंधित दानदाताओं के नामों की जानकारी लेकर उनके नाम से ट्रस्ट की रसीद धन्यवाद पत्र के साथ उनके पते पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed