{"_id":"5e121b148ebc3e87ac77325c","slug":"awerness-faizabad-news-lko501475473","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए पर विपक्षी दलों ने मुसलमानों को भड़काया: बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए पर विपक्षी दलों ने मुसलमानों को भड़काया: बृजेश पाठक
विज्ञापन
सीएए संबंधित पत्रक बांटते कानून मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्षी दलों ने एक साजिश के तहत मुसलमानों को भड़काने का काम किया, जबकि यह कानून किसी भी भारतवासी पर लागू नहीं होता है। सत्ता हासिल करने के लिए विरोधियों की यह साजिश अब मुसलमान भी समझ रहे हैं। यह बातें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कही।
वे शहर के कौशलपुरी स्थित एक लॉन में रविवार को भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू काश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा लेकिन वहां खून की एक बूंद भी नहीं गिरी।
तीन तलाक समाप्ति पर भी कुछ नहीं हुआ। प्रभु राम की कृपा से रामजन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद भी पूरे देश में शांति कायम रही। लेकिन, सीएए पर विपक्षी दलों ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के तहत लोगों को भड़काने का काम किया।
विज्ञापन
कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के रहने वाले अल्पसंख्यक लगातार प्रताड़ना का शिकार हुए। भारत आने के बाद नागरिकता मिलने की बात तो दूर वह मूलभूत अधिकारों से भी वंचित रहे। महात्मा गांधी ने ऐसे लोगों को नागरिकता देने का समर्थन किया था, परंतु कांग्रेसी सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में इसका जिक्र किया था, जिसे उसने पूरा किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार से सर्वांगीण विकास के आगे विपक्ष के पास कोई मुद्दा शेष नहीं रह गया है। अब वह झूठ की राजनीति पर उतर आया है। जनता भी इस राजनीति का जवाब देने के लिए तैयार है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि संसद ने भारत की संस्कृति और देश के 130 करोड़ लोगों की भावनाओं के अनुरूप सीएए पारित किया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सीएए के विषय में लोगों को जागरूक करे। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनता के बीच फैलाया गया भ्रम टूट रहा है। इस अवसर पर विधायक शोभा सिंह चौहान, कमलाशेकर पांडेय, दिनेश जायसवाल, ओम मोटवानी, ओम प्रकाश पांडेय रज्जू, परमानंद मिश्र, महंत मनमोहनदास, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, गिरीश पांडेय डिप्पुल, विशाल मिश्रा समेत महानगर के चारो मंडल के अध्यक्ष मौजूद रहे।
ई-रिक्शा चालकों व सब्जी विक्रेताओं को बांटे पत्रक
अयोध्या। कानून मंत्री बृजेश पाठक गोष्ठी के उपरांत नागरिकता संसोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पैदल निकले। कालोनी में जा रहे ई रिक्शा चालकों व सब्जी विक्रेताओं को अधिनियम की जानकारी देते पत्रकों का वितरण करके समर्थन मांगा। समर्थन स्वरूप चालकों व विक्रेताओं ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए। कालोनी में मौजूद दुकानदारों व 15 परिवारों के बीच भी कानून मंत्री ने जाकर अधिनियम के प्रति समर्थन मांगा। अभियान का समापन भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव रिंकू के आवास पर हुआ।
सपा सरकार में बिकते थे थाने : कानून मंत्री
पत्रकारों से बात करते हुए कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग थाने में बैठकर थाने बेचते थे। दो रंग का झंडा लगाकर प्लाट मकान व दुकान कब्जा करवाते थे। सपा कार्यालय में बनती थी डकैती की योजना, पीड़ितों को थाने में मदद नहीं मिलती थी। कहा कि भाजपा सरकार आते ही ये सब बंद हो गया। भाजपा का एक भी कार्यकर्ता किसी अपराधी के समर्थन में नहीं है। कहा कि उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि आज विपक्षी दल के पास न कोई नीति है न ही कोई एजेंडा, जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। विपक्ष केवल जनता को गुमराह कर अखबारों की सुर्खियां बनना चाहती है। कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष के षड्यंत्र को उजागर कर रही है।