{"_id":"57d2fb1f4f1c1ba83031b7fb","slug":"auto-whose-wife-traveled-to-her-daughter-what-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसकी पत्नी ऑटो में घूमे वो क्या जाने बेटी का दर्द : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी पत्नी ऑटो में घूमे वो क्या जाने बेटी का दर्द : आजम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय में लोगों को संबोधित करते मंत्री आजम खां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का दर्द समझने के लिए बेटी का बाप होना जरूरी है। बेटी उसी को होगी, जिसके पास पत्नी होगी। वह बीबी और बेटी का दर्द क्या जाने जिसकी पत्नी थ्री-ह्वीलर से घूम-घूम कर घर का पता पूछ रही है। यह कटाक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बगैर नाम लिए शुक्रवार को यहां आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने किया।
वे अवध विश्वविद्यालय में 94 गरीबों को ई-रिक्शा वितरण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने 25 मिनट के भाषण में भाजपा के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। आजम खां ने कहा कि अयोध्या वह धरती है, जहां युद्ध होना ही नहीं चाहिए। राम से इस्लाम व मुसलमान से कोई दुश्मनी नहीं।
उन्होंने कहा कि गंगा जितनी हिन्दुओं की है उतनी हमारी भी है। खुदा का साफ संदेश है कि उन्हें उनकी निशानियों में जाना जाए। चांद, सितारे, नदी, पेड़ पौध ये सब खुदा की निशानियां हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि ढोंग की राजनीति करने वालों से लोग सावधान रहें। उन्होंने रिक्शा चालकों की भावनाओं को भी कुरेदा।
विज्ञापन
कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया किसी को रिक्शा चलाते हुए देखते थे तो दुखी हो जाते थे। कहते थे कि आदमी आदमी को पशु की तरह खींच रहा है। यह रिक्शा उन्हें इसलिए दिया जा रहा है ताकि राम मनोहर लोहिया का सपना साकार हो सके। लोगों को जानवर की तरह रिक्शा खींचने से मुक्ति मिल सके।
उन्होंने कहा कि किसी ने रिक्शा दिलाने के नाम पर एक भी रुपया लिया हो तो वह यहीं पर शिकायत करे। यहां नहीं कह सकता है तो पत्र लिखकर भेजे। इस अवसर पर मंत्री अवधेश प्रसाद, तेज नारायण पांडेय, विधायक अभय सिंह, रुश्दी मियां, लीलावती कुशवाहा, जयशंकर पांडेय, मुस्कान सावलानी आदि मौजूद रहीं।