{"_id":"5d9e219b8ebc3e93da788ccc","slug":"attack-on-police-faizabad-news-lko485927867","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से रोका तो पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने से रोका तो पुलिस पर किया हमला
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मवई थाना अंतर्गत सैदपुर चौकी के कामाख्या भवानी घाट पर डीजे बजाने से रोकने पर कुछ युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मवई थाना अंतर्गत सैदपुर चौकी के कामख्या भवानी घाट पर मंगलवार रात डीजे बजाने से रोकने पर शोभायात्रा के साथ आए युवकों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया।
हमले में एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननफानन में सीएचसी खैरनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल सिपाही राकेश यादव ने बताया कि मंगलवार को कामाख्या भवानी घाट पर खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज तरफ की विसर्जन हो रहा था। जहां डीजे के साथ तीन ट्रॉलियां पहुंची।
भीड़ अधिक होने के चलते जब डीजे को घाट पर जाने से रोका गया तो लोग उग्र हो गए और गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हुए और गोमती नदी में धकेल दिया। नदी में मौजूद गोताखोरों द्वारा उन्हें किसी तरह निकाला गया।
ग्रामीणों के हमले में पुलिस कर्मी राकेश यादव व महिला कांस्टेबल सरोज भारती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कोई जाहिरा चोट नहीं है। मामले जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।