फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Arrested for stealing goods and cash of devotees

श्रद्धालु का सामान व नगदी चोरी करने वाले गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing goods and cash of devotees
अयोध्या। आजमगढ़ से अयोध्या दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालु का सामान व नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को अयोध्या पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में 04 जुलाई को अयोध्या कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुए 30 हजार नगद, एक मोबाइल व गांजा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

दुर्गविजय सिंह निवासी आजमगढ़ सपरिवार 04 जुलाई को अयोध्या दर्शन-पूजन करने आए थे। इस बीच सरयू घाट पर स्नान के दौरान उनकी पैंट चोरी हो गई।
जिसमें एक मोबाइल फोन, 30 हजार नगदी, क्रेटा गाड़ी की चाभी रखी हुई थी। दुर्ग विजय सिंह की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विजय पाल सिंह के निर्देेशन में गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुराना सरयू पुल नयाघाट से राकेश कुमार निवासी मनकापुर गोंडा व विरेंद्र निवासी वजीरगंज गोंडा को गिरफ्तार कर लिया।

अयोध्या कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए सामान के अतिरिक्त 3.220 ग्राम गांजा व एक बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में नयाघाट प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र, रायगंज प्रभारी रामप्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed