फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   after opening of 20 tajmahal rooms , truth reveled

ताजमहल के बंद 20 कमरे खुलने से सच आएगा सामने

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
after opening of 20 tajmahal rooms , truth reveled
अयोध्या। आगरा में ताजमहल के अंदर बंद 20 कमरे खोलने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर करने वाले भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह अयोध्या के कुमारगंज के रहने वाले हैं। रजनीश का कहना है कि यदि ताजमहल के बंद 20 कमरे खोल कर उसकी वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तो सच सामने आएगा। उनका दावा है कि ऐसा करने पर विवाद भी समाप्त हो जाएगा। डॉ. रजनीश की याचिका पर मंगलवार 10 मई को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता डॉ. रजनीश सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि वे इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर पहल कर चुके हैं। बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि ताजमहल में कुछ कमरे बंद हैं, जिनको खोला जाना चाहिए, लेकिन इस पत्र पर सरकार से कोई उत्तर नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में आरटीआई लगाई, लेकिन आरटीआई द्वारा भी गोलमोल जवाब देकर उलझाए रखा गया। इसके बाद फरवरी 2020 में उन्होंने पुरातत्व विभाग आगरा से आरटीआई मांगी।
विज्ञापन

जिसका जवाब आया कि कुछ कमरे हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। इस पर रजनीश का कहना था कि सुरक्षा कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। कमरों को खोलकर उसकी वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। कहा कि यदि ऐसा हो जाए तो ताजमहल का सच सामने आएगा और सारे विवाद खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed