{"_id":"6f36b8d8a4b17a96f438b97a75cdc11a","slug":"after-27-days-purchase-of-paddy-at-11-centers-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिन बाद भी 11 केंद्रों पर धान खरीद शून्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 दिन बाद भी 11 केंद्रों पर धान खरीद शून्य
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राइस मिलर्स क्रय केंद्रों से धान लेने में आना कानी कर रहे है। इसीलिए क्रय केन्द्र प्रभारी धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। राइस मिलरो को छूट देने के लिए विभाग अब शासन को पत्र भेज रहा है। जिले में 30 केन्द्रों के माध्यम से 37 हजार आठ सौ मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब तीन हफ्ते बाद भी मात्र एक हजार मीट्रिक टन खरीदा गया है।
धान की धीमी खरीद से अधिकारी परेशान हैं। 11 क्रय केन्द्रों पर अभी तक अनाज खरीद हुई ही नहीं। धीमी खरीद से आहत संभागीय खाद्य नियंत्रक ने विपणन अधिकारी और क्रय केन्द्र एजेंसियों के साथ बैठक कर वस्तु स्थिति की जानकारी की।
निगम के दो क्रय केन्द्रों पर अनाज खरीद नहीं हुई व पीसीएफ के 16 केन्द्रों में नौ पर धान खरीद शून्य है। वहीं भेलसर में संभागीय खाद्य नियंत्रक ने सरकारी धान क्रय केन्द्र रुदौली का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया।