फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   action against teacher

मोबाइल कॉल ने 92 शिक्षकों को लगाई चपत

Wed, 31 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
action against teacher
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों के 92 शिक्षक ग्रीष्मावकाश के बाद पहले माह में मोबाइल कॉल से उपस्थिति में अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक शामिल हैं। अलग-अलग तिथियों में अनुपस्थित मिले 86 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने व छह शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक एसएमएस से उपस्थिति का विवरण देते हैं। इसके उपरांत कंट्रोल रूम से मोबाइल कॉल द्वारा सत्यापन किया जाता है।
बीते वर्ष योजना का शुभारंभ होने के बाद 269 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई थी। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद कुछ दिन तक तो उपस्थिति ठीक रही, लेकिन बाद में शिक्षकों का रवैया पहले जैसा ही हो गया।
विज्ञापन

विभाग ने स्कूल समय से न पहुंचने वाले लापरवाह शिक्षकों पर नकेल फिर कसना शुरू किया तो सिर्फ जुलाई में ऐसे 92 शिक्षक चिह्नित हुए हैं। इनमें 37 सहायक अध्यापक, 26 प्रधानाध्यापक, 25 शिक्षामित्र एवं दो अनुदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लगातार अनुपस्थित पाए जाने वाले छह शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया गया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय विनायकपुर की प्रधानाध्यापक रीता सिंह, प्राथमिक विद्यालय सोनखरी की सहायक अध्यापक कनीज सानिए जहरा, बल्लीपुर की नीतू वर्मा, कोछा की सविता सिंह, कलापुर के लव प्रकाश यादव व महराजीपुर की पूजा केशरा शामिल हैं।

एक से 17 जुलाई तक अनुपस्थित रहने वाले 57, 18 से 29 जुलाई तक अनुपस्थित रहने वाले 29 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। जबकि, लगातार अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
-अमिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed