{"_id":"5ff0b74e8ebc3e3d41437b28","slug":"accident-faizabad-news-lko557855818","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने गन्ना लदी ट्रॉली में मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने गन्ना लदी ट्रॉली में मारी टक्कर, किसान की मौत
विज्ञापन
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे से होते हुए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रौजागांव चीनी मिल जा रही थी। इस दौरान मवई चौराहे के आगे आबदना रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक व गन्ना मालिक ने कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि किसान ननकऊ यादव (30) पुत्र रज्जन यादव निवासी लोध पुरवा थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी आरके राणा व चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों व क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व गन्ने को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल करवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।