फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच मजदूर झुलसे

Fri, 06 Nov 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
accident
शुजागंज। रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के फगौली कुरमियांन में शुक्रवार को एलटी लाइन की चपेट में आकर पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ग्राम सभा फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था। स्लेब पड़ने के पश्चात लिफ्टर मशीन के पुर्जे खोलने को छत पर मजदूर चढ़े हुए थे। इसी दौरान मुस्काबाद निवासी विकास, शिवम, अमेरिका व पटरंगा के पिपरा के राकेश कुमार, प्रमोद कुमार ऊपर से निकली विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा झुलसे मजदूरों को शुजागंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि बहुत बड़ी घटना होने से बचा लिया गया बिजली सप्लाई भी कट गई, जिससे बड़ा हादसा से निजात मिली। उधर, शुजागंज चौकी इंचार्ज द्रिवेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed