फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Abki Sawan Mein Jhulni Lagai The Piya

अबकी सावन में झूलनी लगाय द पिया

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abki Sawan Mein Jhulni Lagai The Piya
अयोध्या। अवधपुरी में संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं।
विज्ञापन

सावन झूला उत्सव के प्रथम दिवस की शुरूआत मिर्जापुर से पधारी राज्यस्त्री पुरस्कार प्राप्त ऊषा गुप्ता के कजरी गीत मैया झूला चलल झूलनवा, पवनवा चंवर डुलावेला.. से हुई। इसके बाद उन्होंने पिया मेहंदी लिया द मोती झील से...अबकी सावन झूलनी लगाय द पिया..आदि गीतों से सभी श्रोताओं को उत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की प्रसिद्ध कलाकार जीजीआईसी लखनऊ की प्राचार्या कुसुम वर्मा ने सपनों में देखा रामजानकी.. सुनाया इसके बाद सपना सिंह एवं सुप्रिया तिवारी के साथ आरे राम रिमझिम परत फुहार..कजरी गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मुंबई से पधारे सुरेश, शीतला प्रसाद वर्मा, संत मिथिला बिहारी दास की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलनोत्सव के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का आगाज वाराणसी की प्रसिद्ध लोकगायिका रंजना राय ने कैसे खेले जयबे सावन मा कजरिया..की प्रस्तुति से किया। अयोध्या के प्रसिद्ध लोक गायक एवं भोजपुरी कलाकार विवेक पांडेय ने कजरी गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

हमीरपुर की डॉ. श्रेया के नेतृत्व में बच्चों द्वारा श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में.. आदि गीतों पर समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। बस्ती की रंजना अग्रहरि ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संयोजक अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन आरएम अयोध्या संदीप श्रीवास्तव प संचालन आकाशवाणी के देश दीपक मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed