फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   करवाचौथ पर पति की दीर्घायु की कामना के साथ रखा उपवास

करवाचौथ पर पति की दीर्घायु की कामना के साथ रखा उपवास

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। क्षेत्र में महिलाओें ने पति की लंबी उम्र के लिए शनिवार को करवाचौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने देर शाम घरों की छतों पर समूह में इकट्ठा होकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। रात में चांद निकलने पर दर्शन पूजन कर पति के हाथों से अपना व्रत खोला। दिन भर महिलाओं ने शृंगार और पूजन का सामान भी खरीदा।
विज्ञापन

करवा चौथ सुहागिनों के लिए सबसे अहम त्यौहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर चांद निकलने के बाद गौरी, गणपति की पूजा अर्चना करती हैं। त्योहार को लेकर शनिवार को महिलाओं में खासा उत्साह रहा। बाजारों मे सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। शाम होने के साथ जैसे शहर की सड़कें धीरे-धीरे सूनी होने लगीं। घर के अंदर का माहौल श्रद्धा और भक्तिमय हो रहा था। रात को चांद निकलने के ठीक पहले सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजन-अर्चन शुरू की। चांद निकलने के साथ छतों पर दर्शन के लिए पहुंची। सजी-धजी सुहागिन महिलाओं ने पति के पूजन-अर्चन के साथ उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। कई स्थानों पर सामूहिक पूजन भी किया गया। इसके बाद ही जल ग्रहण किया। शहर के साथ देहात क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह रहा। बाजारों में खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। तारुन, सोहावल, बीकापुर, रुदौली प्रतिनिधियों के मुताबिक महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed