{"_id":"126-56346","slug":"Faizabad-56346-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले 35 हजार
Faizabad
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। कोतवाली क्षेत्र के भेलसर स्थित एसबीआई के एटीएम पर रकम निकालने पहुंचे एक निशक्त युवक का कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का कहना है कि गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
बीती देर शाम भेलसर निवासी निशक्त एखलाक अहमद पुत्र सलमान अहमद छोटी बहन की शादी के लिए रकम निकालने एसबीआई के एटीएम पर गया था। उसने मशीन में एटीएम कार्ड डाल कर बैलेंस पता किया तो खाते में 35 हजार बैलेंस बताया गया। इसके बाद वह कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद फिर कार्ड लगाया तो बैलेंस जीरो बताया। पीड़ित ने कहा कि किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया है। निशक्त ने बैंक के शाखा प्रबंधक मो. हुसैन को जानकारी दी। इसी दौरान ग्राहक के मोबाइल पर रकम निकाले जाने का मैसेज आ गया। बाराबंकी के रामसनेही घाट स्थित एटीएम बूथ से रकम निकालने की बात समाने आई है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।