{"_id":"5c44c1cabdec22737361afc2","slug":"91548009930-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार स्कूली बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार स्कूली बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ हजार स्कूली बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री
अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मडना में कार्यक्रम आयोजित कर गन्ना समिति अयोध्या के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह व समाजसेवी शिवेंद्र सिंह ने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ हजार बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व जरूरतमंदों को कंबल बांटते हुए क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वेदों में लिखा है कि भूखा व्यक्ति कोई भी पाप कर सकता है। जो भी व्यक्ति भूखे को भोजन कराए, वस्त्रविहीन को वस्त्र प्रदान करे वह महान व्यक्ति कहलाता है। भारत में आज भी गरीबी बहुत नीचे तक और काफी प्रतिशत तक विद्यमान है।
इस तरह का कार्य समाज में रचनात्मक कार्य है। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि स्कूलों में सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं बच्चों को प्रदान की जा रही हैं लेकिन इसमें समाजसेवियों के सहयोग से यह कार्य और विस्तृत, सामूहिक व सामाजिक हो जाता है। मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सम्मान से समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
आयोजक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए चलने वाली सरकार की तमाम योजनाएं हकीकत में गरीब तबके के लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे पूर्व राजबहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मडना के हाईस्कूल के अमित निषाद, कोमल गुप्ता, आंचल वर्मा व इंटरमीडिएट की नीलू यादव, नंदिका सिंह, सीमा पाल व वंदना यादव को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष नित्यप्रकाश सिंह, महंत राजू दास, चेयरमैन मसौधा संतोष सिंह, छात्रसंघ के महामंत्री शशांक पांडेय, पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह, गुरु प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।