फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शारदा सहायक नहर कटी, घरों में घुसा पानी, फसलें तबाह

शारदा सहायक नहर कटी, घरों में घुसा पानी, फसलें तबाह

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर कटी, घरों में घुसा पानी, फसलें तबाह
शारदा सहायक नहर कटी, घरों में घुसा पानी, फसलें तबाह
विज्ञापन

फैजाबाद। शारदा सहायक नहर बुधवार आधी रात के बाद गोपालपुर गांव के पास अचानक कट गई। जब तक लोगों की सुबह नींद खुली तो करीब 50 घरों में पानी घुस गया। करीब 200 बीघे खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। प्राथमिक विद्यालय और गांव के मंदिर पानी से घिर गए हैं। नहर व सिंचाई विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचकर मजदूरों के अभाव में लाचार हैं। दोपहर में बाराबंकी से नहर में जलापूर्ति बंद कराकर पानी का फ्लो रुकने के बाद पटरी बांधने की तैयारी है।
सोहावल तहसील के गोपालपुर गांव में शारदा सहायक नहर कटने से पूरा गांव जलमग्न हो गया। गांव के लोग कांप उठे। जिनके घरों में पानी घुस गया, उन परिवारों ने अपना सामान सड़क पर लाकर रखना शुरू कर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल डूब गयी। कटा गेहूं पानी में उतराने लगा। प्राथमिक विद्यालय और गांव के मंदिर पानी से घिर गये। अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, राजस्व निरीक्षक प्रियंबदा मिश्रा के साथ लेखपालों की टीम पुलिस बल के साथ लोगों को समझाने और पीड़ित परिवारों की सूची बनाने में लगे रहे। बचाव के लिए पहुंचे नहर व सिंचाई विभाग के आला अधिकारी मजदूरों के न मिलने का रोना रोकर तमाशबीन बने रहे। बाराबंकी पंप कैनाल से दोपहर में नहर में जलापूर्ति ठप करा दी गई है। पानी कम होने का इंतजार हो रहा है। कटान के मुहाने के कृषक रामसूरत पांडेय के साथ दिनेश, जितेंद्र, रवि, दीपक, गिरधारी आदि लोगों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग की लापरवाही से तबाही ज्यादा हुई। सुबह प्रशासन कटान को रोक ले जाता तो फसलों का नुकसान कम होता। दिनभर नहर विभाग को मजदूर नहीं मिले, जो पानी में उतरकर कार्य कर पाते। बड़ी मशीनों का भी उपयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन


50 घर पानी से प्रभावित : नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि करीब 50 घर पानी से प्रभावित हैं और करीब 200 बीघे गेहूं की खड़ी फसल प्रभावित हुई है। क्षति का आंकलन राजस्व विभाग करने में जुटा है। पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और खानपान का बंदोबस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनें मौके पर नहीं जा सकती, मजदूर बुलाए : एक्सईएन
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर न मिलने से कटान स्थल को भरने व पानी बंद करने में विलंब हुआ। बाहर से अनुभवी मजदूरों की टीम बुलायी गयी है। नहर को सुबह ही सूचना मिलते ही बंद करा दिया गया है। कटान के चारों तरफ पानी भरा होने से बड़ी मशीनें मौके तक नहीं जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed