{"_id":"597f74034f1c1b170b8b4668","slug":"81501524995-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं की छात्रा अंतिमा की हत्या का राज खुला
सोहावल (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के हरिबंधनपुर निवासी 11वीं की छात्रा अंतिमा की सप्ताह भर पहले दिनदहाड़े हुई हत्या उसके प्रेमी ने की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। घटना का खुलासा करते हुये रौनाही पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
बीते सोमवार को मुबारकगंज स्थित एक कॉलेज से छुट्टी के बाद दोपहर अंतिमा अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बांके से गले पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के भाई की तहरीर पर गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुये हत्या का केस दर्ज कराया गया।
लेकिन शक की सुई और जनचर्चा के मुताबिक पुलिस का रडार मृतका के उस प्रेमी पिलखावा निवासी अभय पांडेय के इर्दगिर्द भी घूमता रहा, जिससे वर्ष भर पहले छात्रा की शादी तय हुई थी। वह जन समाज इंटर कॉलेज में प्राइमरी में अध्यापक था।
विज्ञापन
मां सहित परिवार की रजामंदी के बावजूद अंतिमा ने एक तरफा प्यार करने वाले अभय से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस का यह तीर निशाने पर लगा, रविवार को अभय देर शाम सोहावल रेलवे स्टेशन से पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
प्रभारी निरीक्षक रौनाही अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमी अभय ने हत्या की बात कबूल कर लिया है। छात्रा द्वारा शादी करने से इनकार करने और परिवार की माली हालत का मजाक उड़ाने से उसका प्रेमी अभय प्रेम में जुनूनी बन गया था और घटना को अंजाम दे बैठा। उन्होंने बताया कि आरोपी पर हत्या का केस दर्ज जेल भेज दिया गया है।