फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत भीखनापुर गांव में टेंट के गोदाम में रविवार सुबह एक प्रेमी युगल का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच काफी दिनों से नजदीकियां थीं। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवारवाले राजी नहीं थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थाना कैंट के भिखनापुर गांव का रहने वाला श्रीप्रसाद (22) टेंट का व्यवसाय करता था। उसका गांव की शिवांशी (18) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।


गांव वालों के अनुसार दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवारवाले इसके लिए राजी नहीं थे। बीते शनिवार रात दोनों अपने घर से निकले थे, रविवार सुबह करीब 7 बजे जब श्रीप्रसाद के टेंट पर काम करने वाले कर्मचारी गांव में ही बने गोदाम पर पहुंचे तो देखा दोनों का शव गोदाम की छत में लगे हुक से लटक रहा था।
विज्ञापन



शोर मचने पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना कैंट प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व उनकी टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed