फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब एक सिंतबर से बीएड, बीपीएड व एमएड की परीक्षाएं

अब एक सिंतबर से बीएड, बीपीएड व एमएड की परीक्षाएं

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अब एक सिंतबर से बीएड, बीपीएड व एमएड की परीक्षाएं
हड़ताल के चलते टली अवध विवि की परीक्षाएं, अब एक सितंबर से होंगे बीएड, बीपीएड और एमएड के एग्जाम
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 30 अगस्त से होने वाली परीक्षा के 15 घंटे पहले बीएड द्वितीय, बीपीएड द्वितीय व एमएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि में परिवर्तन कर दिया है। अब परीक्षाएं एक सितंबर से होंगी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमपी सिंह ने बताया है कि नई स्कीम विवि की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षाएं नई स्कीम के आधार पर संचालित कराई जाएंगी। उन्होंने बताया है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लेकर चल रही तीन दिवसीय हड़ताल के चलते स्कीम में परिवर्तन करना पड़ा है।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा विभाग की ओर से फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच व अबकरपुर में 19 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। सभी परीक्षा केंद्र वित्त पोषित महाविद्यालयों को बनाया गया है। इसमें तीनों कक्षाओं के 14 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पूरी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे में महाविद्यालयों के स्क्वायड दल की देखरेख में संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के सचल दलों की निगरानी रहेगी। सभी 19 केंद्रों को नोडल केंद्र भी बनाया गया है। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं सीधे महाविद्यालयों में पहुंचेगी। महाविद्यालयों के प्राचार्य की निगरानी में पूरी परीक्षाएं संपन्न कराई जानी है। फैजाबाद जनपद में तीनों कक्षाओं के 22 सौ से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जनपद में साकेत महाविद्यालय व अवध विवि के कैंपस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन पहले 30 अगस्त से निर्धारित परीक्षाएं अब एक सितंबर से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed