{"_id":"5b88270a42c7924659430cc8","slug":"51535649546-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा
फैजाबाद। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की रफ्तार कम होने से सरयू का जलस्तर भी कम होने लगा है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 93.19 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जो खतरे के निशान से 46 सेमी. ऊपर है। दूसरी ओर सरयू के बार-बार बढ़ते-घटते जलस्तर से कटान का खतरा बना हुआ। गुरुवार सुबह एक बार फिर शारदा बैराज से 1.49 लाख क्यूसेक, गिरजा बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक व सरयू बैराज से 7.48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अगले 60 घंटे बाद सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। बाढ़ कार्य खंड के अनुसार अयोध्या बिल्हरघाट व रौनाही तटबंध के कछारीय गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है। इससे नदी के पास कटान का दौर जारी है।