{"_id":"5984be2c4f1c1b26348b4593","slug":"51501871660-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर निर्माण, 18 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर निर्माण, 18 के खिलाफ मुकदमा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में डीएम से हुई थी शिकायत
रुदौली (फैजाबाद)। तहसील क्षेत्र में भेलसर गांव में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसडीएम आवास के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामसभा भेलसर में तालाब की भूमि पर डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने अवैध निर्माण करके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मकान, दुकान बना लिया है। इस गाटे की बची हुई तालाब की भूमि पर आये दिन कब्जा करने को लेकर हिंसा हो चुकी है। मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम ने अवैध निर्माण की जानकारी होने पर एसडीएम रुदौली को कड़ी फटकार लगाते हुए अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम गिरजेश चौधरी ने बताया कि मोहम्मद जमा, राशिद अली, मुबारक, फारुक, खेर मोहम्मद, महादेव प्रसाद, सत्य प्रकाश सहित 18 लोगों के मकान, दुकान एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तालाब की भूमि में बने होने की रिपोर्ट लेखपाल सौरभ सिंह ने दी है। जिसके आधार पर उक्त सभी अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। कोतवाल जयवीर सिह ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।