फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। व्यापारिक संस्थानों पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और तीन चोरी की बाइक बरामद की गयी है।


पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि रंगदारी गैंग के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनायी गयी थी।

टीम ने पांच फरवरी को अपराह्न 3 बजे सुल्तानपुर से बीकापुर मार्ग पर रामनगर पांडेय का पुरवा कच्चा रोड पर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा तथा एक अपाची बाइक यूपी 32 एपी 3264 को बरामद की।
विज्ञापन


शातिरों की निशानदेही पर चोरी की गयी दो अन्य बाइक के साथ दो तमंचे, तीन कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपियों की शिनाख्त नितिन मिश्रा निवासी रामनगर पांडेय का पुरवा कोतवाली बीकापुर व अभिषेक प्रताप सिंह निवासी शादीपुर थाना मुसाफिरखाना, अमेठी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन के विरुद्ध पहले भी गैर जनपदों में लूट व गैंगस्टर, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी सुल्तानपुर जेल में बंद शातिर अपराधी रवि सिंह निवासी लखौरी थाना रौनाही के लिए काम करते हैं।

रवि जेल से ही गैंग संचालित कर रहा था। नितिन व अभिषेक तथा निहाल खान उर्फ अफजल निवासी भैसौली सरपतहा जनपद जौनपुर, अभिषेक गोस्वामी निवासी मोतिगर पुर जनपद सुल्तानपुर व विपिन मिश्रा निवासी रामनगर अयोध्या ने 29 दिसम्बर को रौनाही थाना क्षेत्र में ठेकेदार राजू निगम निवासी पहाडग़ंज, 16 जनवरी को सहादतगंज महेंद्रा एजेंसी के मालिक संजय घई और बीकापुर रामनगर लक्ष्मी ब्रिक फील्ड के मालिक राहुल पांडेय के व्यापारिक संस्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए पत्र दिया था।

गैंग के शेष अपराधी 23 जनवरी को जनपद सुल्तानपुर थाना क्षेत्र दोस्तपुर में स्वर्ण व्यवसायी को लूटकर हत्या की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध किये गये हैं।


गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल को 25 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की गयी है। इस दौरान एसपीआर संजय कुमार, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed