{"_id":"5b86dbfb42c7924661545369","slug":"41535564795-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के लिए 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के लिए 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का ऐलान
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर के लिए 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का एलान
फैजाबाद। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश के आठ करोड़ हिंदुओं ने सवा रुपये और 30 करोड़ हिंदुओं ने पूजित शिलादान किया था। इसके बावजूद आज तक मंदिर निर्माण की सार्थक पहल नहीं हुई। इन हिंदुओं के मान-सम्मान के लिए एक बार फिर मंदिर आंदोलन शुरू हो रहा है। 21 अक्तूबर को लाखों रामभक्त लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे।
महंत अवैद्यनाथ और परमहंस के सपने को पूरा करने में बाधक बनकर सरकार मूर्खता करेगी। यह एलान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संरक्षक प्रवीण भाई तोगड़िया ने किया। तोगड़िया बुधवार को फैजाबाद के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र की भाजपा सरकार को विजयदशमी तक मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून बनाने का समय दिया है लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है।
इसके चलते विजयदशमी के दो दिन बाद 21 अक्तूबर को हिंदू रामभक्त लखनऊ में एकत्र होंगे और श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करेंगे। कहा कि बड़े दुख की बात है कि सरकार बनने के बाद मोदी एक बार भी अयोध्या भगवान का दर्शन करने के लिए नहीं आए। आंदोलन को अनुमति मिलने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ व स्व. रामचंद्र परमहंस के साथ मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया है, यदि उनके स्वप्न को पूरा करने में सरकार बाधा डालेगी तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।