{"_id":"598df8a54f1c1b64368b4818","slug":"41502476453-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फिल्म महोत्सव का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फिल्म महोत्सव का रंगारंग समापन
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रांतिकारियों को किया गया नमन
फैजाबाद । काकोरी एक्शन के नायकों की याद में मनाए जा रहे ग्यारहवें अयोध्या फिल्म महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्रों के द्वारा बनाई गई लघु फिल्म मेला से हुई। मेला देव दीपावली पर आधारित है।
फिल्म महोत्सव को संबोधित करते हुए शहीद यमुना प्रसाद त्रिपाठी के प्रपौत्र इंजीनियर राज त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह फिल्म महोत्सव क्रांतिकारियों को समर्पित है।
आवाम के सिनेमा संयोजक शाह आलम ने विस्तार से अवाम के सिनेमा के बारे में प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत समाजसेवी अमित सिंह, पर्यावरणविद् डॉ. विनोद चौधरी, आर के सिंह, पत्रकारिता विभाग के विजेंदु चतुर्वेदी, राजेश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से आए हुए शिक्षकों व छात्र छात्राओं को अवध विश्वविद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। मेला फिल्म के निर्देशक अविरल सिंह को प्रतीक चिह्न देकर विवि कोर्ट सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया।
इसके बाद फैजाबाद में ही बनाई गई यूपी पुलिस रुद्रा का ट्रेलर लॉन्च किया गया। मालूम हो इस फिल्म के सभी कलाकार स्थानीय हैं और पूरी फिल्म का निर्माण फैजाबाद में ही किया गया है।
फिल्म के निर्माता निर्देशक सत्येंद्र सिंह व उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। मुंबई से आए कलाकार अभिनेता निर्माता-निर्देशक रफी खान की फिल्म हाई स्ट्रेंजर के साथ मंजर मेहंदी की बनाई हुई फिल्म मिट्टी का भी प्रदर्शन हुआ।