{"_id":"5b16cc744f1c1b6a4d8b4ddf","slug":"31528220788-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के आगे नहीं टिकेगा कोई भी गठबंधन : कलराज मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के आगे नहीं टिकेगा कोई भी गठबंधन : कलराज मिश्र
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के आगे नहीं टिकेगा कोई भी गठबंधन : कलराज
फैजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे कोई भी गठबंधन या नेता नहीं टिकेगा। देश की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है, ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियों के बाद भी ग्रामीण मोदी को अपना नेता मानते हैं। ऐसे में किसी तरह का गठबंधन काम नहीं आएगा। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कही।
वे गोसाईगंज से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के विवाह उपरांत उन्हें आशीर्वाद देने उनके शहर स्थित उनके आवास पर मंगलवार सुबह पहुंचे थे। कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरती पर उतर रही हैं। इन्हीं के दम पर भाजपा 2019 में दोबारा सरकार बनाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार व भाजपा दोनों कर रही है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सीताजी के टेस्ट ट्यूब बेबी बयान पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हीं से सवाल पूछे जाए। आरएसएस के मंच पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मौजूद रहने के मामले में उन्होंने कहा कि प्रणव मुखर्जी एक योग्य नेता हैं। उनके द्वारा वैचारिक वार्ता के दौरान कांग्रेस को अपनी पोल खुलने का डर है। इसीलिए वह इसका विरोध कर रही है।
हमें आशा है राममंदिर पर आएगा सकारात्मक फैसला
अयोध्या। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी तथा रामलला के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि राममंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, हमें आशा है कि सकारात्मक फैसला आएगा और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी होते हैं। समीकरण व स्थानीय परिस्थिति में काफी हद तक चुनाव परिणाम निर्भर करता है। हार की वजह तलाशी जा रही है। कहा कि, केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगी। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। अपराधी, बाहुबलियों में भय का वातावरण व्याप्त है।