फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30 Magistrates imposed for examination

परीक्षा को लगाए 30 मजिस्ट्रेट

Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही परीक्षा पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जी रही है। अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 30 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा 13 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की व्यवस्था कराई गई है। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शहर के साथ ही सोहावल क्षेत्र के कुल 17 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 17980 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कई स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींचने के साथ ही शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। परीक्षा के लिए कुल नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही छह जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। 10 मजिस्ट्रेटों को आरक्षित रखा गया है।

परीक्षा केंद्रों की आंतरिक व्यवस्था के लिए सभी विद्यालयों में एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। यह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा प्रश्नपत्रों को रखवाएंगे और कार्रवाई करेंगे। कोषागार में रखे प्रश्नपत्रों को सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस की सुरक्षा में केंद्रों पर पर्यवेक्षक/प्रधानाचार्य को प्राप्त कराएंगे।


परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली साढ़े दस से 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा का नोडल अफसर सीआरओ पीएस शुक्ल को बनाया गया है। डीएम कार्यालय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोनल, सेक्टर व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed