{"_id":"59972bad4f1c1bab778b471a","slug":"21503079341-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका में कनोसा, बालक में सुभाष कालेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका में कनोसा, बालक में सुभाष कालेज चैंपियन
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका में कनौसा, बालक में सुभाष कॉलेज चैंपियन
जिला स्कूली खो-खो प्रतियोगिता संपन्न
फोटो-41
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिला स्कूली खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग का आयोजन कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज और बालक वर्ग का आयोजन सुभाष इंटर कॉलेज सरैया के संयोजन में हुआ। बालिका वर्ग में कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने अंडर 14 व अंडर 19 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सुभाष इंटर कॉलेज ने दोनों वर्गों में खिताब पर कब्जा कर लिया। कनोसा इंटर कॉलेज में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शांता, समाज सेवी सुप्रीत कपूर, जिला क्रीड़ा सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
जिला स्कूली बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बालिका अंडर 14 वर्ग में हिन्दू इंटर कालेज रुदौली को हराकर उदया स्कूल ने खिताबी दौर में प्रवेश किया। फाइनल मैच में कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने उदया को पांच अंकों से हराया। बालिका अंडर 19 वर्ग में कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज और टीटीएस के बीच खेले गए मुकाबले में कनौसा ने टीटीएस को नौ अंकों से हराया। सुभाष इंटर कॉलेज सरैया में बालक वर्ग के अंडर 14 मुकाबले में सुभाष इंटर कॉलेज ने भारती इंटर कॉलेज को एक पाली 11 अंक से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालक अंडर 19 वर्ग के मुकाबले में भारती इंटर कॉलेज ने टीटीएस को दो अंकों से हाराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। भारती इंटर कॉलेज और सुभाष इंटर कॉलेज के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में सुभाष इंटर कॉलेज ने भारती इंटर कॉलेज को 1 पाली 9 अंक से हराया। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. कैलाशनाथ पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर अतुुल सिंह, केएन सिंह, राम सिंह, माला यादव, रमेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।