{"_id":"597628cb4f1c1bb4058b4598","slug":"21500915915-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरें, वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरें, वरना कार्रवाई
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन झूला मेले की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
फैजाबाद। जिलाधिकारी ने सावन झूला मेला को लेकर तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि, मेलेे की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
उन्होंने रामनगरी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करके पैदल चलने योग्य बनाने और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे तत्काल भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत पोलों को पॉलीथिन से कवर करने के साथ ही ढीले तारों को ठीक करने का निर्देश दिया।
सावन झूला मेला को लेकर जिला प्रशासन चाक-चौबंद इंतजाम करने का प्रयास कर रहा है। मेले में कहीं कोई कमी न रह जाए इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कांवरियों और श्रद्धालुओं से अनुशासित रहकर सरयू स्नान व विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने मणि पर्वत मेले के दिन विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करके पैदल चलने योग्य बनाएं।
उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन को कड़े निर्देश दिए कि अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने के दौरान सड़कों पर हुए गड्ढों को तत्काल भरकर ठीक करा दें अन्यथा मेले के दौरान अप्रिय घटना घटने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही विद्युत खंभों को पॉलीथिन से कवर करने के साथ ही ढीले तारों को टाइट करने का भी सख्त निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में किसी भी सूरत में छुट्टा पशु न घूमने पाएं तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जर्जर भवनों में नहीं ठहरें श्रद्धालु
जिलाधिकारी ने एलआईयू इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी श्रद्धालु व कांवरियों का दल जर्जर भवन में न ठहरने पाए। उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि सभी रूट चेक करें और रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लें।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर मोहल्ला व ग्रामवार ड्यूटी लगाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कांवरिये अपने जुलूस के साथ डीजे नहीं लाने पाएं।
सभी मार्गों पर उपलब्ध होगी एंबुलेंस
सीएमओ को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि, सभी मार्गों पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराएं तथा ड्राइवरों का मोबाइल नंबर मेला क्षेत्र के इंचार्ज एवं संबंधित थानों पर उपलब्ध कराएं। सभी सीएचसी व पीएचसी 24 घंटे खुले रहें तथा पर्याप्त मात्रा में दवाओं के साथ ही डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित हो। एंटी लार्वा अभियान विशेष तौर पर अयोध्या क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सघन रूप से चलाया जाए।