फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस नकलविहीन परीक्षा के लिए विवि ने कसी कमर

आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस नकलविहीन परीक्षा के लिए विवि ने कसी कमर

Mon, 25 Feb 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस नकलविहीन परीक्षा के लिए विवि ने कसी कमर
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षा सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हो जाएगी। विवि की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित हो चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर जांच पत्र भी पहुंच गए हैं। पूरी परीक्षा आडियोयुक्त सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन



परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए 399 केंद्र व्यवस्थापकों, 10 सचल दलों व 10 हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस बार अवध विवि की पूरी परीक्षा आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होगी। केंद्रों में आयोजित परीक्षाएं सीधे विवि के हाई टेक्नोलॉजी से लैस कंट्रोल रूम से लाइव होंगी। साथ ही सचल दलों की लोकेशन भी लगातार ट्रैस होती रहेगी।
विज्ञापन



अवध विवि की मुख्य परीक्षा अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व प्रतापगढ़ में निर्धारित 399 केंद्रों पर होंगी। परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए विवि ने अपने अलग से प्रयोग किए हैं। विवि ने कैंपस में एंटीरैगिंग को रोकने के लिए बनाए गए रक्षक एप का इस्तेमाल नोटिस बोर्ड के रूप में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा स्कीम में बदलाव व परीक्षा केंद्र बदले जाने संबंधी विभिन्न सूचनाएं मिल सकेंगी। रक्षक एप की मदद से विवि के तीन लाख से अधिक परीक्षार्थियों के यूएनआई नंबर को जोड़ा गया है। विवि के परीक्षार्थी अपने मोबाइल में रक्षक एप इंस्टाल कर विवि की परीक्षा से जुड़ी समस्त गतिविधियां जान सकते हैं।

इसके साथ ही विवि की परीक्षा में दिखने वाली अनियमितता की शिकायत भी रक्षक एप के जरिए कर सकते हैं। इन सबके अलावा विवि ने अपने स्तर पर नकल को रोकने के लिए सभी महाविद्यालयों के आडियोयुक्त सीसीटीवी को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा गया है।


विवि ने अपने कैंपस में हाई टेक्नोलॉजी से लैस कंट्रोल रूम से सभी महाविद्यालयों के सीसीटीवी को जोड़ा है। यहां से सीधे परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सचल दलों के मोबाइल ट्रैस कर उन पर भी नजर रखी जाएगी।


सुबह निर्धारित रूटों पर निकलेंगे सचल दल
विवि की मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित 10 सचल दल सोमवार के भोर से विवि पहुंचकर अपने निर्धारित रूटों पर निकल पड़ेंगे। इसके अलावा कुलपति मनोज दीक्षित, प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ला, कुलसचिव एसके दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ समेत विवि के अन्य अफसर भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।



वर्जन
अवध विवि की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस व आडियोयुक्त सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जा चुका है। सुबह नोडल केंद्रों से महाविद्यालय अपने प्रश्नपत्र प्राप्त कर निर्देशानुसार खोलेंगे व आवंटित करेंगे।
- उमानाथ, परीक्षा नियंत्रक, अवध विवि, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed