फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ट्रेन में महिला ने जने जुड़वा बच्चे

ट्रेन में महिला ने जने जुड़वा बच्चे

Fri, 16 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में महिला ने जने जुड़वा बच्चे
ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म
विज्ञापन

- वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस में सवार थी महिला
- फैजाबाद स्टेशन पर किए गए आवश्यक इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। रेलवे स्टेशन फैजाबाद पर शुक्रवार की सुबह वैष्णो देवी कटरा से गाजीपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती को प्रसव की सूचना पर ट्रेन को फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोककर चिकित्सकों की सहायता से कोच में ही प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से महिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

स्टेशन मास्टर एमएन मिश्र ने बताया कि उन्हें सुबह 6:15 पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि वैष्णो देवी कटरा से गाजीपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में पंजाब से फैजाबाद आ रही एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। उन्होंने तत्काल रेलवे डॉक्टर, एंबुलेंस व आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर सभी स्टाफ मय चिकित्सक व एंबुलेंस 6:35 पर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन करीब 6:50 पर फैजाबाद पहुंची, जिसे प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ा कराया गया। इस दौरान एंबुलेंस को भी प्लेटफार्म पर कोच के पास खड़ा कराया गया। इस दौरान महिला की हालत देखते हुए उसे ट्रेन में चिकित्सक व ट्रेन में सवार महिला यात्रियों के सहयोग से प्रसव कराया गया। रेलवे के डॉ. आरसी त्रिपाठी ने बताया कि बीकापुर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला रामावती ने जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से महिला अस्पताल में भेज दिया गया। स्टेशन मास्टर के मुताबिक इस दौरान ट्रेन 33 मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही, उसे 7:23 पर अपने गंतव्य पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed