{"_id":"599727d54f1c1b2a5f8b4a6d","slug":"201503078357-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी से पैसे उड़ाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी से पैसे उड़ाने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली गैस एजेंसी के कर्मचारी की बाइक की डिग्गी से पिछले माह 1 लाख 30 हजार गायब करने वाला शातिर बदमाश आखिरकार पड़ोसी जिला बाराबंकी की रामसनेहीघाट पुलिस के हाथ लग ही गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोंडा निवासी संजय सिंह के रूप में हुई, जो चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
रामसनेही घाट के कोतवाल ने इसकी पुष्टि करने हुए बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर अपराधी है। इसने ही अभी पिछले माह रुदौली गैस एजेंसी के कर्मचारी की बाइक से एक लाख 30 हजार रुपया डिग्गी से निकाला था और उसी रुपए से नई बाइक खरीदी है।
पुलिस के अनुसार, उसके पास से 10 हजार नकद रुपए भी बरामद हुए हैं। उधर, कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह ने बदमाश के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि डिग्गी से गायब हुए रुपए की घटना का पर्दाफाश तो हो गया लेकिन एजेंसी में चोरी की घटना की तहकीकात अभी जारी है।