{"_id":"5c1a8bebbdec2256f74c4258","slug":"181545243627-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सपनों का भारत बनाने की कसम खाएं: पूर्व राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सपनों का भारत बनाने की कसम खाएं: पूर्व राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के सपनों का भारत बनाने की कसम खाएं
अयोध्या। शहीद दिवस पर आज के नौजवान इस मिट्टी को अपने सिर पर लगाए और कसम खाएं और हम भारत को उनके सपनों का भारत बनाकर रहेंगे और गरीबी अमीरी का फर्क नही रखेंगे।
भारत में सामाजिक विचारधारा को स्थापित करेंगे। यह बातें यूपी व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कही। वे बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस पर उनकी फांसी स्थल मंडल कारागार में अशफाक उल्ला खां शहीद शोध संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इससे पहले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत अन्य अतिथियों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज समाज में दंगा, सांप्रदायिकता, आतंकवाद देश को खोखला करती जा रही हैं, आज हम उनके इस शहीद स्थल के सामने खड़े होकर शर्मिंदा है।
विज्ञापन
संस्थान के अध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल ने हिंदी क्षेत्र में सुधीर विद्यार्थी, समाजसेवा में योगेश प्रवीन व इतिहास के क्षेत्र में नसीर अहमद को माटी रतन सम्मान से नवाजा।
बताया शांति सिंह स्मृति गरीब छात्रवृत्ति, गीता देवी स्मृति निबंध प्रतियोगिता व डा. शैलेश पांडे स्मृति मेधावी छात्र प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किया गया।
उप्र, उत्तराखंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राममंदिर के नाम पर व्यापार किया जा रहा है। मंदिर बनाना होता तो अब तक बन गया होता। इसका मुसलमानों ने कभी विरोध नहीं किया।
मंदिर के नाम पर सियासत हो रही है और लोगों से वोट मांगा जा रहा है। दोनों पक्षों को चाहिए कि वो कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। कहा कि जो कुछ नहीं कर पाते वो धर्म पर बयान देते हैं और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं।
असफलताओं को छुपाने का रास्ता है धर्म की राजनीति। इस मौके पर डॉ. रानी अवस्थी, दान बहादुर सिंह, शोभा गुप्ता, पूर्व मंत्री तेजनारायन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।