{"_id":"5a9ad5394f1c1bef7b8ba58a","slug":"181520096569-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्र समागम में 15 लोग होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र समागम में 15 लोग होंगे सम्मानित
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातन छात्र समागम में 15 लोग होंगे सम्मानित
छह को अवध विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में छह मार्च को होने वाले पुरातन छात्रों के समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केएनआईटी के डायरेक्टर प्रो. जेपी पांडेय होंगे, जबकि अध्यक्षता कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। पुरातन छात्र समागम में 15 लोग सम्मानित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में फरवाही नृत्य, कठघोडवा नृत्य व फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही सूफी गजल गायक रोहित हितेश्वर के सुरों की महफिल भी सजेगी। पुरातन सभा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अतिथियों व पुरातन छात्रों के स्वागत के लिए बम रसिया की 15 टीमें आ रही हैं। प्रत्येक टीम में 10 कलाकार होंगे। विवेकानंद सभागार को फूलों से सजाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। विशिष्ट पुरातन छात्रों में न्यायमूर्ति डीपी सिंह, पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अमरनाथ दूबे, समाज सेवा के लिए मिथिलेश सिंह मारीशस, वैज्ञानिक शकील अहमद, शिवेंद्र मौर्य, राजनीति के लिए पूर्व सांसद निर्मल खत्री को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।