{"_id":"5a8492434f1c1b462c8b7f73","slug":"181518637635-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विश्वविद्यालय में मना विजयोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विश्वविद्यालय में मना विजयोत्सव
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुनर तो गांवों में बसता है : दीक्षित
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग द्वारा विजयोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि हुनर तो गांवों में बसता है। आवश्यकता इस बात की है कि उसे निखारा जाये। कुलपति ने वाराणसी के गांव का एक संदर्भ लेते हुए कहा कि उस गांव की बुनी साड़ियां ताज ग्रुप के होटलों में विशेष परिधान के रूप में आपूर्ति की जाती हैं। इसी प्रकार गांव को आत्म निर्भर बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक की क्षमता को उसके मुताबिक तैयार किया जाए। कार्यक्रम को प्रो. पीपी सिंह, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, शालिनी पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुंदर लाल त्रिपाठी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।