{"_id":"5ca3bca9bdec22142c5cbc50","slug":"161554234537-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के ठहराव की अवधि के साथ बढ़ेंगें अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के ठहराव की अवधि के साथ बढ़ेंगें अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के ठहराव की अवधि के साथ बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
अयोध्या। रामनवमी मेला 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। रामनवमी मेले में करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए रेलवे ने पूरी तैयार कर ली है।
वाराणासी-लखनऊ पैसेंजर, फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर को अयोध्या जंक्शन तक बढ़ाने के साथ ही अयोध्या जंक्शन से रूकने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव की समयावधि पांच मिनट तक बढ़ाई जाएंगी। ट्रेनों में 4-4 अतिरिक्त कोच भी भीड़ को देखते हुए बढ़ाया जाएगा।
मनकापुर-अयोध्या, मनकापुर-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेन की भी समयावधि व कोच मेले में बढ़ा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर सात नए वाटर बूथ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर दो पर 6 वाटर बूथ लगाए जा चुके हैं। भीड़ के अनुसार तीन काउंटर बुकिंग भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त चेकिंग स्टॉफ व बुकिंग क्लर्क की भी मांग की गई है।
रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में ट्रेनों के स्टॉपेज की समयावधि बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। उच्च अधिकारियों ने रेलकर्मियों को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
बेहतर रेल सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आवश्यक जानकारियां भी मुहैय्या कराएं, ताकि भ्रम की स्थिति न पैदा होने पाए। रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी मेले को लेकर सक्रिय हो चुकी हैं। मेले के दौरान भीड़ की दृष्टि से रेलवे स्टेशन को संवेदनशील माना जाता है।
इसी लिहाज से रेलवे ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि अभी तक 118 उपनिरीक्षक दिए जाने की अनुमति मिल चुकी है।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में आरक्षी, महिला आरक्षी, पीएसी एवं बीडीएस टीम भी मेले के दौरान लगाई जाएगी। कहा कि आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी अपने संसाधनों के साथ यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी।
स्टेशन अधीक्षक अयोध्या महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि रामनवमी मेले को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। मेेले के दौरान अयोध्या आने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ाने के साथ-साथ भीड़ के अनुसार उनमें अतिरिक्त कोच भी लगाए जाने हैं।