{"_id":"6aecd4e411bb2fac8f0624c9","slug":"a-national-level-deliberation-will-be-held-on-the-integration-of-indian-knowledge-traditions-and-ai-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162524-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के समन्वय पर होगा राष्ट्रीय मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के समन्वय पर होगा राष्ट्रीय मंथन
Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर अवध विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। 22 और 23 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन का विषय भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता रखा गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सम्मेलन के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण किया।
कुलपति ने कहा कि एआई वर्तमान समय का महत्वपूर्ण विषय है। आज शायद ही कोई क्षेत्र हो, जहां इसका उपयोग नहीं हो रहा है। भारतीय ज्ञान परंपरा में सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ा समृद्ध ज्ञान मौजूद है।
आईईटी के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा व्यावहारिक और वैज्ञानिक ज्ञान का भी स्रोत है। सम्मेलन के समन्वयक डॉ. बृजेश भारद्वाज ने बताया कि इसमें एआई, संस्कृत एवं भारतीय भाषाओं में प्राकृतिक भाषा संसाधन, एआई की नैतिकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारंपरिक ज्ञान, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और भविष्य के रोजगार जैसे विषयों पर शोधपत्र आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
शोधपत्रों के सारांश भेजने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सम्मेलन सचिव डॉ. रमेश मिश्रा के अनुसार इसमें करीब 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह और वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।