Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security to be put to the test ahead of VVIP visit

Ayodhya News: वीवीआईपी दौरे से पहले सुरक्षा का होगा इम्तिहान

Fri, 06 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Security to be put to the test ahead of VVIP visit
अयोध्या। रामनगरी में वीवीआईपी आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। न्यायालय और स्कूलों में आए धमकियों भरे संदेश से खुफिया तंत्र और सतर्क हो गया है। संभावित खतरे के इनपुट का सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए टीमें सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


सात नवंबर को दीपोत्सव में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपराष्ट्रपति व कई अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन होना है। इसी बीच पंजाब के एक आतंकी संगठन की ओर से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में बम विस्फोट की धमकी भरा संदेश भेजा गया है। पुलिस इसे भले ही किसी सिरफिरे की चाल समझकर शांत बैठी है, लेकिन खुफिया एजेंसियां इसे हल्के में नहीं ले रही हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस, आईबी, एलआईयू समेत कई एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


साइबर विशेषज्ञों के माध्यम से ईमेल के तकनीकी विवरण, सर्वर रिकॉर्ड, प्रेषक की पहचान और संदेश के डिजिटल स्रोत की पड़ताल की जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर भेजे गए संदेशों के बीच समानता का इनपुट भी देखा जा रहा है। जांच टीम धमकी के पीछे किसी संगठित नेटवर्क, फर्जी पहचान या दहशत फैलाने की मंशा की आशंका का भी परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट के सत्यापन पर जोर :
खुफिया तंत्र के लिए स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का संकलन महत्वपूर्ण है। इस लिहाज से संवेदनशील प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख गतिविधियों से जुड़े इनपुट का सत्यापन किया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, असामान्य आवाजाही और लावारिस वस्तुओं से संबंधित सूचनाओं पर तेजी से अमल किया जा रहा है। सादी वर्दी में खुफिया एजेंसियां प्रमुख स्थानों की खाक छान रही हैं। वहीं, वीवीआईपी दौरे के दौरान बाहरी सुरक्षा घेरा और सख्त करने की तैयारी है। आयोजन के दौरान प्रवेश नियंत्रण, वाहनों की जांच, आसपास के भवनों की सुरक्षा, भीड़ की निगरानी आदि का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed